हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा ड्रेस कोड

हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा ड्रेस कोड


हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूलों में अब अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। कुछ स्कूलों में पहले ही ड्रेस कोड की पहल की जा चुकी है, जबकि बाकी स्कूलों को इसे लागू करने के निर्देश शिक्षा उपनिदेशक द्वारा दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिक्षा विभाग ने हमीरपुर उच्चतर शिक्षा विभाग को ड्रेस कोड के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर ने बताया कि इस पर शिमला में फरवरी माह में चर्चा की गई थी, और अब सभी स्कूलों को पत्र लिखकर ड्रेस कोड लागू करने के आदेश दिए गए हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम और शिक्षक अरुण ने ड्रेस कोड को सकारात्मक कदम बताया है और कहा है कि अध्यापकों को इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।