स्पेशल ओलंपिक में तांशु का कमाल, जीते रजत और कांस्य पदक

स्पेशल ओलंपिक में तांशु का कमाल, जीते रजत और कांस्य पदक


इटली के ट्यूरिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक शीतकालीन खेलों में भारत के एथलीट तांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडी न्यूज़ से खास बातचीत में तांशु के कोच चंद्रभान ने इसे भारतीय एथलीट्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित की है और दिखाया कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देगी।

उन्होंने कहा कि गुड़गांव में खिलाड़ियों को नियमित रूप से कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कोच चंद्रभान ने उम्मीद जताई कि तांशु की इस सफलता से अन्य युवा खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे और अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे।