पूर्णिया विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह, जिला अधिकारी कुंदन कुमार, और प्रॉक्टर डॉ. पवन कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन समारोह के समय किया गया। इसके अलावा नृत्य, संगीत, पेंटिंग, हिंदी और अंग्रेजी भाषण, और खेलों की विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने स्मारपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
वह समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सकारात्मक सोच के कारण छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसका यह सम्मान प्रतीक है ।
जिला अधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कल पूर्णिया विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इस अवसर पर बहुत ही अच्छे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करें।

