पिछले दिनों बरेली के डाक्टर नजमुल हसन को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। इन अपराधियों ने डाक्टर को सात घंटों तक डिजिटली बंधक बनाकर रखा और उनसे पचास लाख की मांग की। डॉक्टर ने अपराधियों से डर कर खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉक्टर को इन अपराधियों ने इतना डरा दिया कि डॉक्टर नजमुल हसन ने अपने घरवालों को भी इस घटना के बारे में नही बताया डॉक्टर की बेटी को जब अपने पिता के साथ कुछ अनहोनी होने का शक हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क साधा पुलिस ने होटल पहुंच कर अपनी सूझबूझ से डॉक्टर को बचा लिया।
पुलिस ने होटल पहुंचकर कमरे का दरवाज़ा खुलवाया जब डॉक्टर अपराधी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने वाले थे। पुलिस, डॉक्टर को काफ़ी समय लगा यह समझाने में की फ़ोन पर जो पुलिस है वह अपराधी है।

