कोडरमा और हजारीबाग में एक तरह से एटीएम काटकर निकाले गए लाखों रुपए, पुलिस कर रही छानबीन, आपराधिक गिरोह ने दिया लूटकांड को अंजाम। कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित थाम में बीती रात अपराधियों ने एटीएम में सेंधमारी की। गैस कटर का इस्तेमाल कर एसबीआई एटीएम को काटा और कैश लेकर फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी पाकर मौके पर चंदवारा थाना पुलिस पहुंची, जो कि मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस बैंक के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, कोडरमा पुलिस की तकनीकी टीम भी अनुसंधान में लगी है। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरसौत में भी अपराधियों ने एटीएम काटकर कैश निकालकर फरार हो गए।
एटीएम में सेंधमारी से पहले उसके बाहर लगे एक सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे भी किया गया। जबकि दूसरे सीसीटीवी में एक काले रंग के स्कॉर्पियो से कुछ अपराधियों के आने और जाने की वारदात रिकॉर्ड हुई है। बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि थाम स्थित एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 और बरही के बरसोत के एटीएम से 6 लाख 17 हजार रुपये लूट कर ले गए।
उन्होंने ने बताया कि कोडरमा और हजारीबाग पुलिस संयुक्त रूप से टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ के मुताबिक दोनों जगह एक ही तरह से एक ही गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है।

