प्रदेश सरकार श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर मुरादाबाद में बिलारी के पीपली गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को शेष निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार श्रमिकों के जीवन में एक बुनियादी परिवर्तन लाने और उनके बच्चों को शिक्षित कर उनके बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का जो संकल्प लिया है। उस संकल्प को अटल आवासीय विद्यालय पूरी तरीके से चरितार्थ करता नजर आ रहा है।