फतेहपुर में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा


फतेहपुर में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। नेजा मेला पर रोक व सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के सालार मसूद गाजी पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा कि भारत के अंदर जिन्होंने भारत की संस्कृति, धरोहरों व भारत के मंदिरों को तोड़ने का काम किया ऐसे लोगों को भारत में महिमा मंडित करने का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने  नागपुर में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक सुनियोजित तरीके से हुआ है क्योंकि ट्राली में पत्थर लाना और एक साथ एक हज़ार लोगों का धावा बोलना दर्शाता है कि देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!