जबलपुर- कलेक्टर ने 74 व्यक्तियों के विरुद्ध बारह थानों में दर्ज कराई बारह एफआईआर


फर्जी रिलीज आर्डर के माध्यम से धान परिवहन में की गई अफरातफरी के मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 74 व्यक्तियों के विरुद्ध बारह थानों में बारह एफआईआर दर्ज कराई गई। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों, 17 राइस मिलर और उपार्जन केंद्रों से जुड़ी सहकारी समितियों के 44 अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर जिले में अंतर जिला मिलिंग हेतु जिले के बाहर धान उठाने की बजाय मिलर्स द्वारा स्थानीय दलालों के माध्यम से बेच दी गई धान, धान परिवहन के लिये उपयोग में गये वाहन द्वारा लगाई गई 614 ट्रिप में से 571 का टोल नाकों पर कोई रिकार्ड नहीं मिला।  बताया गया कि इस मामले में फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर का भी इस्तेमाल किया गया।

614 ट्रिप में सें 55 कार, पिकअप वैन, ट्रेक्टर, 44 फ़र्ज़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले वाहन, 121 परिवहित मात्रा की तुलना में बहुत कम लोडिंग क्षमता वाले वाहन, 86 एक-दो दिन के अंतराल में कई सारे फेरे वाले वाहन कुल 307 फ़र्ज़ी ट्रिप, जिनमें धान का परिवहन किया जाना संभव ही नहीं है। 30 करोड़ 14 लाख 19 हजार 600 रुपये मूल्य की 1लाख 31 हजार 052 क्विंटल धान की हेराफेरी का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय जाँच समिति की रिपोर्ट पर कार्यवाही की गई।