भिंड- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र एलीक्सिर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा, जिला मुरैना में 5806 लाख रूपये की 11 औद्योगिक इकाइयों और ग्वालियर रेडीमेड गारमेंट पार्क में 3192 लाख रूपये की 7 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया।  इस अवसर पर पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!