चौथी भारत-यूरोपीय संघ समुद्री सुरक्षा वार्ता कल नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने किया। यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा के सुरक्षा और रक्षा नीति निदेशक मैसीज स्टेडजेक ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों पक्षों ने समावेशी विकास और वैश्विक कल्याण के लिए अनुकूल सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाए रखने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में जारी आपसी सहयोग और व्यापक समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय तंत्र को मजबूत करने के तौर-तरीकों की समीक्षा की।
दोनों पक्ष अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने, महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, क्षेत्रीय क्षमता विकास और क्षमता निर्माण गतिविधियों जैसे क्षेत्रों में साझा प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए।

