बस्ती में सरकारी जमीन पर  चुपचाप  2 साल से बन रही थी मस्जिद

बस्ती में सरकारी जमीन पर  चुपचाप  2 साल से बन रही थी मस्जिद


बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में करबला पोखरे की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया। हिंदूवादी संगठनों ने निर्माण का विरोध कर ताला जड़ दिया और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों के अनुसार, यह निर्माण दो वर्षों से गुपचुप चल रहा था, जिसकी शिकायतें तहसील तक हुईं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब मस्जिद की छत ढ़ालने की कोशिश हुई, तो विरोध तेज हो गया। कमिश्नर अखिलेश सिंह ने तत्काल निर्माण पर रोक और बेदखली के आदेश दिए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।