मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक सहयोगी और अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेस को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजनीतिक सहयोगी व अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया। सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 साल पर उन्होंने अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश का बैरियर था और आज ग्रोथ इंजन बन चुका है।
प्रदेश में 33 प्रतिशत महिलाओं को वर्क फोर्स में तब्दील किया गया है और महिलायें स्वावलंबी बनी हैं। सभी योजनाओं का धन डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है इससे बिचौलिए समाप्त हुए हैं। सिंचाई के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है। आठ वर्ष में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा किसानों को दी है।
प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय समेत 20 नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गयी है। गन्ना किसानों का बकाया दिलाया गया है। 38 चीनी मिलों का विस्तार किया गया है।पुलिस बलों में बिना भ्रष्टाचार के नियुक्तियां दी गयी हैं। नये वित्त वर्ष में हम जीरो पावर्टी स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। ज्यादा शहरों में मेट्रो संचालन किया जाना है।
बिजली की उपलब्धता गांव तक बढ़ी है। उद्योगपति प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन किया गया है। स्टैट कैपिटल रीजन का फायदा लखनऊ से जुड़े हुए जनपदों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी, अब कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया है।