दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खीर सेरेमनी के साथ हुआ शुरू


दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी से हुई, जिसके बाद सदस्यों ने तारांकित प्रश्न पूछे और नियम 280 के तहत विशेष उल्लेख के मामले भी उठाए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में सीएजी द्वारा दिल्ली परिवहन निगम के कामकाज पर किए गए निष्पादन लेखा परीक्षा प्रतिवेदन की प्रतियां प्रस्तुत की। यह तीसरी सीएजी रिपोर्ट है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बजट सत्र के दौरान मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि बुधवार को बजट पर चर्चा होगी। गुरुवार को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी। शुक्रवार को निजी विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा होगी। विधानसभा का यह बजट सत्र 24 से 28 मार्च 2025 तक चलेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।