कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में देश कहां जा कर रुकेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो खुद महिला हैं, ने तीन तलाक समाप्त करने के बिल का विरोध किया था।
रवि शंकर प्रसाद ने यह आरोप भी लगाया कि भारत के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है, फिर भी कांग्रेस संविधान के खिलाफ काम कर रही है।