रणथम्भौर दुर्ग में टाइगर का मूवमेंट

रणथम्भौर दुर्ग में टाइगर का मूवमेंट


सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाईगर रिजर्व स्थित रणथंभोर दुर्ग में एक बार फिर से टाइगर मूवमेंट होने के कारण रणथंभोर दुर्ग भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों तथा रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रणथंभोर दुर्ग स्थित 32 खभों की छतरी के पास अचानक एक टाइगर आ गया। जिससे रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में भी दहशत व्याप्त हो गई। क्योंकि रणथंभौर गणेश मंदिर जाने का रास्ता भी दुर्ग में 32 खभों की छतरी के यहीं से होकर गुजरता है।

ऐसे में श्रद्धालुओं की राह भी टाइगर मूवमेंट के कारण थम गई ।इसकी सूचना वनकर्मियों को भी मिली। जिसके चलते वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि थोड़ी देर बाद टाइगर आंखों से ओझल हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर भेज दिया गया। लेकिन अभी भी दुर्ग में जाने वाले पर्यटकों व मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।