हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन का कड़ा अभियान जारी है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा अवैध मदरसे सील, किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई बिना पंजीकरण और सरकारी अनुमति के चल रहे मदरसों के खिलाफ की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रशासन ने सभी तहसीलों हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर में अवैध मदरसों की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा, कि हमने एक माह पहले से मदरसों की जांच शुरू कर दी थी। जो मदरसे बिना पंजीकरण के चल रहे थे, उन्हें पंजीकरण कराने और सरकारी अनुमति लेने के लिए कहा गया था।
लेकिन एक माह बाद भी जिन मदरसों ने पंजीकरण नहीं कराया और सरकारी अनुमति नहीं ली उन्हें सील किया जा रहा है। हरिद्वार में लगभग साठ मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, और हम उन पर कार्रवाई कर रहे हैं।

