केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 मार्च को बिहार दौरे पर


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज आ रहे हैं, उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी का 30 मार्च को गोपालगंज आगमन हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो सकें। यह ऐतिहासिक रैली होगी, और आज तक की गोपालगंज की सभी रैलियों का रिकॉर्ड टूटेगा।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन सुनकर गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा, और भारत के विकसित होने का सपना साकार होगा।

यह सभा गोपालगंज में आयोजित होगी, लेकिन सिवान, छपरा, बेतिया और बॉर्डर क्षेत्र के कुछ लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।