हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी टैक्सी यूनियन, हिम आँचल टैक्सी यूनियन मनाली के चुनाव में राजकमल राजा ने प्रधान पद पर 779 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्ण चन्द पोहलु को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर किरण कुमार और महासचिव पद पर तेज राम ने अपनी जीत हासिल की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मतदान में 2199 मतदाताओं ने भाग लिया, और चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जीत के बाद राजकमल राजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और टैक्सी यूनियन की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने का वादा किया।