चम्पावत जिले के टनकपुर रेलवे स्टेशन से टनकपुर-दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रविवार देर शाम टनकपुर रेलवे स्टेशन से इस एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस के संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच यातायात सुगम होगा। इससे व्यापार, पर्यटन और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को अब लंबी दूरी तक बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी, पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम होगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के साथ ही इस ऐतिहासिक रेल सेवा की शुरुआत हो रही है। जो लोगों को लंबी दूरी की सुगम यात्रा का अवसर प्रदान करेगी। इस एक्सप्रेस के संचालन से चम्पावत, पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा बागेश्वर के लोगों को लाभ मिलेगा।