बालाघाट के चंद्रशेखर आज़ाद एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड पर 50 वाँ नारायणसिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुआ। रविवार को यहां फायनल मुकाबले में एमपी-11 ने सेफ इटावा को 1 के मुकाबले 3 गोल से हराकर गोल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हॉकी का फायनल मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा जिसमें इटावा की टीम अंत में कमजोर पड़ी और मैच गंवा दिया । फायनल मुकाबला देखने शहर की बड़ी बड़ी शख्सियत भी पहुँची। फायनल मुकाबले में दर्शक के रूप में कलेक्टर मृणाल मीणा ,डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव व एसपी नगेन्द्र सिंह भी मौजूद रहें।
साथ ही बड़ी संख्या में नगर के हॉकी खेल प्रेमी के साथ ही आयोजक समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। ज्ञात हो कि इस एस्ट्रो टर्फ का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 मार्च को किया था। 7.26 करोड़ की लागत से यह मैदान बना है।