15 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आज हुआ शुभारम्भ


झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आज शुभारम्भ हुआ। हॉकी इंडिया नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हॉकी व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में देश के 31 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया चैंपियनशिप का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, ने किया।