इटावा में शीतलपुर, लुहन्नना गांव में इन दिनों अजीब सी दहशत देखी जा रही है, इस दहशत के पीछे किसी जंगली जानवर की इंट्री हो जाना माना जा रहा है।रात के अंधेरे हो या फिर दिन का उजाला जंगली जानवर अपनी दहशत कायम किए हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डर लोगों के मन में इतना डर बना हुआ है कि लोग अपने-अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर के चलने को तैयार हो गए हैं। यह दहशत भेड़िया, तेंदुआ ओर लकड़बग्घे को लेकर मची हुई है,डर के मारे लोग सो नहीं पा रहे है।
लोगों को जानवर दिखाई दे रहा है लेकिन लोग उसे पहचान नहीं पा रहे हैं कोई उसे तेंदुआ बताता है तो कोई लकड़बग्घा। वन अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिल चुकी है और कई टीम सक्रिय बनी हुई है लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है