परिवहन निगम में परिचालक पद पर महिलाओं की भर्ती को हरी झंडी


परिवहन निगम में परिचालकाें की भर्ती निकाली गई हैं। हरदोई परिक्षेत्र में 369 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए 11 अप्रैल को हरदोई में रोजगार मेला लगेगा। भर्ती से जनपद में 125 परिचालकों की कमी दूर होने का अनुमान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहजहांपुर समेत रीजन के सभी डिपो में परिचालकों की कमी को पूर्ण करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया है। संविदा महिला परिचालक के 369 पदों के लिए 11 मार्च हरदोई में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह दस से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा।

यहीं पर आवेदन जमा किए जाएंगे।अभ्यर्थियों का संविदा पर चयन होने के बाद चार वर्ष तक बस परिचालन की निरंतर सेवा करने पर उत्कृष्ट व उत्तम प्रोत्साहन लाभ दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्यारे प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के स्रोत से भर्ती होना है।