उत्तराखंड : बाधित कर्णप्रयाग-थराली और थराली-देवाल मार्ग हुआ सुचारू

उत्तराखंड : बाधित कर्णप्रयाग-थराली और थराली-देवाल मार्ग हुआ सुचारू


 
चमोली जिले के थराली में बारिश के चलते उफनाए गदेरे से बाधित कर्णप्रयाग-थराली और थराली-देवाल मार्ग को सुचारू कर लिया गया है। गदेरे के उफनाए से सड़क पर मलबा आ गया था जिसमें दो वाहन दब गए। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई, जिसके बाद यहां हाइवे को सुचारू करवा दिया गया है। साथ मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से बारिश होने पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से आवाजाही न करने  की अपील की है।