10 अप्रैल, कटिहार (कटिहार, बिहार):
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित कर
7वें पोषण पखवाड़ा 2025
का शुभारंभ किया। यह पखवाड़ा 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा। इस वर्ष की थीम
“जीवन के प्रथम 1000 दिन”
पर केंद्रित है, जिसमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, किशोरियां और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को
“स्वस्थ भोजन संकल्प”
की शपथ दिलाई। उन्होंने
आईसीडीएस, स्वास्थ्य, जीविका, शिक्षा, पंचायती राज
सहित सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।
प्रमुख निर्देश एवं गतिविधियाँ:
सभी विभागीय कैलेंडर के अनुसार
पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का पंजीकरण
,
सी-सैम मॉड्यूल
के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम का क्रियान्वयन अनिवार्य।

