केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के भ्रमण पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी जिले के बदरवास में 40 करोड रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण व भूमि पूजन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदरवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई बनने जा रही है। बदरवास में जैकेट बनाने का काम दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और यहां पर बनने वाली जैकेट निर्माण इकाई से 1000 महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा।

