संसद में वक्फ (संशोधन) और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयकों के पारित होने के बाद अब केंद्र सरकार और भाजपा ने इन विधेयकों को लेकर देशभर में जनजागरूकता फैलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा ने इसके लिए एक व्यापक 5 सूत्रीय जनजागरूकता अभियान की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे। इस अभियान की निगरानी के लिए पार्टी ने एक विशेष टीम गठित की है, जिसमें अनिल एंटनी, डॉ. अरविंद मेनन और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शामिल हैं।

