प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर साइप्रस में हैं। दो दशक से भी अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो-डौलाइड्स के साथ पीएम मोदी की उच्च स्तरीय वार्ता होगी। जिसमें व्यापार, निवेश, शिक्षा, डिजिटल सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल होंगे। दोनों नेता व्यापक वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित दोपहर भोज के साथ उनकी साइप्रस यात्रा का समापन होगा।
उम्मीद है कि यूरोप में भारत की पहुंच के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जाने वाली इस यात्रा से दो पुराने साझेदारों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंध और बढ़ेगे।

