मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलू घाट पर की, मां नर्मदा की आरती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलू घाट पर की, मां नर्मदा की आरती


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलू घाट पर की, मां नर्मदा की आरती   जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलू घाट पर मां नर्मदा की आरती कर पीपल पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में नदी, पहाड़ एवं प्रकृति को पूजा जाता है तथा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान प्रकृति को सहेजने के साथ ही संस्कृति को सम्मान देने का अवसर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आह्वान किया कि वे सभी जल संचयन एवं पौधरोपण का संकल्प लेकर प्रदेश को हरियालो राजस्थान बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जालोर एवं बाड़मेर के लिए नर्मदा नदी का पानी उपलब्ध करवाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल की आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के समय में प्रदेश को जल संपन्न बनाने की दृष्टि से ऐतिहासिक निर्णय लिए है। इस अवसर पर मुख्य सचेतक  जोगेश्वर गर्ग, सांसद  लुम्बाराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी, छगनसिंह राजपुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।