केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडक़री द्वारा निजी वाहन मालिकों को फास्टटेग से राहत देने की सोशल मीडिया पर घोषणा की है। इसके बाद निजी वाहन संचालकों ने उनकी सराहना करते हुये इस निर्णय के लिये बधाई दी है। लम्बी दूरी की यात्रा निजी वाहन से करने वाले यात्रियों व मालिकों ने समय व पैसा बचाने वाला निर्णय बताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे लघु एवं मध्यम वर्ग के वाहन मालिकों को बड़ी राहत होगी। आज सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुये बताया है कि निजी वाहन के लिये एक वर्ष का पास मात्र 3 हजार रूपये की राशि में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जायेगा। इस पास की निर्धारित अवधि एक वर्ष अथवा 200 टोल पार करने की रहेगी। यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होना बताया जा रहा है। हमारे द्वारा मुरैना के छौंदा टोल पार कर रहे अनेक वाहन मालिकों से चर्चा की।
इस निर्णय से प्रतिवर्ष न्यूनतम 7 हजार रूपये और अधिकतम 25 हजार रूपये की बचत होना बताया है, इसके साथ ही सबसे बड़ी बचत समय की होगी कि उन्हेें टोल प्लाजा पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। नितिन गडक़री की इस योजना से ईंधन सुरक्षा में भी सहायक होने की संभावना बताई जा रही है।
लम्बी दूरी के यात्रा करने वाले यात्रियों व वाहन मालिकों ने नितिन गडक़री को धन्यवाद देते हुये अपेक्षा की है कि 200 टोल की निर्धारित संख्या को कुछ बड़ा दिया जायेगा तो यह बड़ी राहत होगी। बहरहाल अभी घोषणा के अनुसार यह योजना सिर्फ निजी वाहनों के लिये हैं। इसमें कॉमर्सियल वाहन शामिल नहीं है।
इसके साथ ही यह योजना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मार्ग व टोल प्लाजा पर लागू रहेगी। इसमें देश के किसी भी राज्य के मार्ग व टोल प्लाजा शामिल नहीं किये गये हैं। हालांकि अभी देश में कई बड़े एक्सप्रेस-वे को लेकर संसय की स्थिति बनी हुई है।

