विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष उल्लास और श्रद्धा के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऊँचे हिमालय की गोद में स्थित इस दिव्य धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच जब योग की विभिन्न क्रियाएं संपन्न हुईं, तो वातावरण पूरी तरह योगमय हो उठा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस विशेष अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित योग सत्र में बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों, गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालु तीर्थयात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

