सासंद लुंबाराम ने जसवंतपुरा में पोस्ट ऑफिस के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण जालोर। जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने जसवंतपुरा उपखण्ड मुख्यालय पर नवनिर्मित पोस्ट ऑफिस कार्यालय का निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान सांसद ने ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द ही काम पुरा कर भवन पोस्ट ऑफिस को हैंड ओवर करने आगाह किया। साथ ही भवन के सामने से निकलने वाले नाले को ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पोस्ट मैनेजर ईश्वर सिंह, नरेश कुमार माली, जेठाराम पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, नेथीराम देवासी, गोविंद चौधरी, भकाराम प्रजापत सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

