कलेक्टर नेहा मीना ने जनपद थांदला के ग्राम पंचायत कोटड़ा में आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रुफ वॉटर हार्वेस्टिंग एवं हेण्डपम्प रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कलेक्टर ने दोनों ही निर्माणाधीन संरचना का निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सम्बन्धित सहायक यंत्री, उप यंत्री और ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।
साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य का वैल्युएशन कराये जाने के निर्देश दिये। स्वीकृत राशि से कम का वैल्युएशन पाये जाने पर दोषी से वसूली की जाए । कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दल के साथ आकर कार्य की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

