आयुष्मान भारत योजना से बाराबंकी में हजारों को संजीवनी, गरीबों को मिला निःशुल्क इलाज का लाभ

आयुष्मान भारत योजना से बाराबंकी में हजारों को संजीवनी, गरीबों को मिला निःशुल्क इलाज का लाभ


केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत बाराबंकी में लाखों पात्र मरीजों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। चयनित सरकारी व निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड दिखाकर किसी भी समय भर्ती व उपचार संभव है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को योजना से सीधा लाभ मिला है। लाभार्थियों अनूप यादव, मनीष वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद, घनश्याम, रामनारायण और सौरभ ने कहा कि यह योजना मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल है, जिससे उन्हें बिना आर्थिक चिंता के बेहतर इलाज मिल सका। लोगों ने योजना की पारदर्शिता और व्यापक पहुंच की सराहना की।