आगराः फतेहपुर सीकरी में चंबल पाइपलाइन खुदाई हादसे में चार की मौत, ग्राम प्रधान ने मुआवजे की मांग की

आगराः फतेहपुर सीकरी में चंबल पाइपलाइन खुदाई हादसे में चार की मौत, ग्राम प्रधान ने मुआवजे की मांग की


आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में चंबल पाइपलाइन परियोजना के तहत खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। सभी मृतक उत्तू गांव के निवासी थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान राम सेवक ने बताया कि हादसा रविवार को हुआ जब लोग खुदाई कार्य में लगे थे। इस दर्दनाक हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।