BIS के सहयोग से पीलीभीत व बिजनौर में भारतीय मानक एवं उपभोक्ता अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

BIS के सहयोग से पीलीभीत व बिजनौर में भारतीय मानक एवं उपभोक्ता अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय के सहयोग से पीलीभीत एवं बिजनौर में “भारतीय मानक एवं उपभोक्ता अधिकारों” पर जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIS निदेशक श्री सौरभ तिवारी एवं संयुक्त निदेशक श्री सचिन चौधरी ने भारतीय मानकों, हॉलमार्किंग, BIS CARE ऐप, उपभोक्ता अधिकारों, नकली उत्पादों की पहचान और शिकायत समाधान प्रक्रिया पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उपभोक्ता संघ प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं स्थानीय हितधारक उपस्थित रहे। सभी ने BIS के प्रयासों की सराहना की और गुणवत्ता व मानकीकरण को विभागीय कार्यों में शामिल करने का संकल्प लिया।