प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में शासन द्वारा जारी आदेशानुसार देहदान-अंगदान करने वाले नागरिकों के सम्मान के दृष्टिगत देहदान करने अथवा हदय, लीवर, गुर्दे का दान करने के उपरांत उनके परिजनों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के जिला कार्यक्रमों में सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही देह दानियों के पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर से भी सम्मानित किया जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Posted inभारत
