नर्मदापुरम- 790 किलो मछली जप्त, 27 हजार रुपए से अधिक की राशि शासन मद में जमा

नर्मदापुरम- 790 किलो मछली जप्त, 27 हजार रुपए से अधिक की राशि शासन मद में जमा


कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार मछली पालन विभाग द्वारा 16 एवं 17 जुलाई को जिले में अवैध मत्स्याखेट एवं मत्स्य परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत गठित दल द्वारा ग्राम डोंगरवाड़ा, सांवलखेड़ा, आंवलीघाट, खोकसर एवं तालनगरी सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 790 किलोग्राम मछली जप्त की गई, जिसे विधिसंगत प्रक्रिया के तहत 27 हजार 950 रुपए में नीलाम कर नीलामी में प्राप्‍त राशि को शासन मद में जमा कराया गया।  सहायक संचालक मत्‍योद्योग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आस-पास के मत्स्याखेट एवं मत्स्य परिवहनकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी दी गई तथा अवगत कराया गया कि बंद ऋतु में अवैध मत्स्याखेट या परिवहन करने पर मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।