शिवनाथ एक्सप्रेस में लगभग 65 लाख की चोरी


दुर्ग, 5 अप्रैल 2025 गोंदिया से रायपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। ट्रेन के A-1 कोच में सफर कर रही एक बिजनेसमैन की पत्नी का कीमती पर्स चोर लेकर फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने बताया कि उस पर्स में करीब 65 लाख रुपए की हीरे-जवाहरात की ज्वेलरी, कैश और मोबाइल था। फिलहाल जीआरपी भिलाई-3 मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेशभाई पटेल की पत्नी हिना पटेल 4 अप्रैल को शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं।

उन्होंने गोंदिया से ट्रेन पकड़ी थी और A-1 कोच में सफर कर रही थीं। हिना ने जीआरपी को बताया कि उनके पास जो पर्स था, उसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी और उसमें लाखों की ज्वेलरी रखी थी।