अनूपपुर- अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में विभिन्न जिलों के उत्पाद भी आगंतुकों के लिये बनेंगे आकर्षण का केंद्र

अनूपपुर- अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में विभिन्न जिलों के उत्पाद भी आगंतुकों के लिये बनेंगे आकर्षण का केंद्र


अमरकंटक में 03 से 05 फरवरी तक आयोजित होने वाले अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में जहाँ एक ओर जन आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, वहीं दूसरी ओर अनूपपुर जिले सहित विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट उत्पादों के स्टाल भी आगंतुकों के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला प्रशासन के प्रयासों से इस बार नर्मदा महोत्सव में 14 जिलों के विभिन्न उत्पादों के 21 स्टाल भी लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से न सिर्फ संबंधित जिलों के उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिये उपलब्ध रहेंगे बल्कि उन जिलों की लोक कला, परम्परा एवं संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

इसके साथ ही साथ जिले के कलाकारों की कलात्मकता और सृजनशीलता का परिचय भी आगंतुकों को होगा। लगाये जाने वाले स्टॉल्स में भोपाल, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली आदि जिलों के आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं जूट बैग, संगमरमर से बने कलात्मक उत्पाद, महुआ के लड्डू, बैगा पेंटिंग, विभिन्न प्रकार के मसाले, गोंडी पेंटिंग, अमरकंटक कोदो एवं कोदो कुकीज, लौह शिल्प, हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद दरी, कालीन,  घरेलू साज सज्जा सामग्री, कश्मीरी शाल एवं सूट महिलाओं के लिये विशेष आकर्षक परिधान आदि उपलब्ध रहेंगे।