अनुराग ठाकुर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में स्वामी सुग्रीवानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

अनुराग ठाकुर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में स्वामी सुग्रीवानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि


पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने ब्रह्मलीन महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी हेमानंद महाराज से भी भेंट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

सांसद अनुराग ठाकुर ने स्वामी सुग्रीवानंद महाराज के देहावसान को सनातन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि महाराज ने 70 वर्ष से ज्यादा समय तक सनातन और मानवता की सेवा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लोगों को भी सनातन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से स्वामी सुग्रीवानंद महाराज द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।