सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन मटौर-शिमला फोरलेन के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। तकीपुर और कुल्थी पंचायतों में स्थानीय निवासियों ने फुट ओवर ब्रिज और अंडरपास बनाने की मांग की। सांसद ने परियोजना निदेशक को Detailed Project Report (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए और शीघ्र ही केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी संबंधित समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Posted inभारत
