आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद उसकी मां की तहरीर पर थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर तोड़फोड़ और पुलिस वाहन पर पथराव भी किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरु हो गई है। गौरतलब है कि तरवां थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी कुसुम देवी ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त जांच आजमगढ़ जनपद के ही फूलपुर तहसील के सीओ को सौंपी गई है।