संसद भवन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव मे बरेली के धीरेंद्र सिंह ने पूरे देश मे सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुरस्कार पाने के बाद बरेली पहुंचे धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवा संसद युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने एक अच्छा मंच दिया है। इससे युवा राजनीति के लिए प्रेरित होंगे। क्योंकि हर युवा का सपना होता है कि वह संसद मे भाषण दे।
युवा संसद मे देश के 300 जिलों से 75,000 प्रतिभागियों ने अपने वीडियो भेजे थे। जिसमे से पूरे देश में 2400 और अकेले उत्तर प्रदेश से 240 प्रतिभागी थे। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए धीरेन्द्र सिंह ने 105 फाइनलिस्ट्स में अपनी जगह बनाई। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का ख़िताब अपने नाम किया।