भोपाल- उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र के लिए मिली मंजूरी

भोपाल- उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र के लिए मिली मंजूरी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केन्द्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कल भोपाल में मुख्यमंत्री समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं। आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है। आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है। इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!