रोहतास जिले के नासरीगंज थानांतर्गत पीपरडीह गांव के पास एक डीजे लदे वाहन के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। मतृक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के अनिल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिकअप में 7 लोग थे सवार
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में सात लोग सवार थे। सभी पिकअप पर डीजे लादकर गया से लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही गाड़ी पीपरडीह गांव के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार सभी लोग गाड़ी के नीचे डब गए।

