बीजेपी स्थापना दिवस: अमित शाह ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद दौरे पर है। अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर अमित शाह ने संगठन के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज भाजपा के स्थापना दिवस पर संगठन के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा का झंडा लगाया और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराया।

अपनी स्थापना से ही देशहित को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा देशभर में जनसेवा का प्रतीक बनी है। विरासत, विज्ञान और विकास को चरितार्थ करते हुए हर देशवासी तक न्याय और समानता सुनिश्चित करना भाजपा का संकल्प है और इस दिशा में संगठन के करोड़ों कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे