बिलासपुर, 21 फरवरी 2025 बिलासपुर के एक स्कूल के टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ये घटना बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक चौथी कक्षा की बच्ची इस ब्लास्ट में झुलस गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सोडियम की वजह से ब्लास्ट हुआ है, और अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर सोडियम रखा था।
सोडियम के पानी से संपर्क में आने पर टॉयलेट में धमाका हो गया। इधर, छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी है।

