शांतिपूर्ण माहौल में त्योहारों को संपन्न कराने के लिए बोकारो पुलिस तत्पर


बोकारो: नव वर्ष यात्रा, ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा समेत विभिन्न त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर नज़र आ रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयार ने सभी संवेदनशील इलाकों का खुद से दौरा कर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से चिन्हित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं सभी इलाकों में फोर्स की तैनाती के साथ सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधीक्षक, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ बैठक की और सुरक्षा संबंधी उचित दिशा-निर्देश दिए।  

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मॉक ड्रिल भी किया जाएगा, ताकि समय पर जिन उपकरणों के साथ कार्रवाई करनी है, उनका भौतिक सत्यापन भी हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन, नया मोड़ और गोमिया में मॉक ड्रिल किया जाएगा।