बजट: बिहार को मखाना बोर्ड की सौगात, होगा बड़ा बदलाव

बजट: बिहार को मखाना बोर्ड की सौगात, होगा बड़ा बदलाव


केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा के बाद, मखाना अनुसंधान, मखाना व्यापार और मखाना किसानों में खुशी की लहर है। जानकारों की माने तो मखाना बोर्ड के गठन से मखाना प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और गुणवत्ता में बड़ा बदलाव होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के मखाना को मिथिला मखाना के नाम से जी आई टैग मिलने से इसकी वैश्विक पहचान बनी लेकिन मखाना बोर्ड के गठन से मखाना के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। पूर्णिया के भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के मखाना के प्रधान अन्वेषक और मखाना बोर्ड की गठन के लिए लगातार पत्राचार कर रहे अनिल कुमार ने मखाना में उस वक्त क्रांति ला दी थी जब सबौर मखाना वन की प्रजाति का खोज कर किसानों को बेहतर मखाना उत्पादन की तकनीक सिखाया था।

अनिल कुमार बताते हैं कि मखाना बोर्ड के गठन से मखाना का  निर्यात क्षेत्र विस्तार, मूल्य संवर्धन प्रसंस्करण के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आएगा। केंद्रीय बजट में घोषणा किये जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की अपने वर्षो के प्रयास को साकार होने की बात कही।